Shah Times
 
home about us advertisement Epaper   editor c-area Contact Us feedback | Register
         

सम्पादक के बारे में:
राना ग्रुप परिवार में शाह टाइम्स के मुख्य सम्पादक एस. एन .राना (शाहनवाज राना) का जन्म 18 सितम्बर 1976 में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. बदर राना है। एलएलएम तक शिक्षा प्राप्त श्री राना वर्ष 2006 में बार कौंसिल  ऑफ़ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। आत्मविश्वास को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानने वाले श्री राना विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। अपनी योग्यता, दृढ़ इच्छा शक्ति लग्न व आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अल्पकाल में ही अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। पिता बदर राना के निधन के बाद इस विलक्षण बालक की प्राथमिक शिक्षा राना ग्रुप के चेयरमैन कमरुज्जमां राना के सानिध्य में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई। उद्योग में गहरी रूचि के कारण श्री राना ने एसडी काॅलेज से बी.काम करने के बाद डीएवी कालेज मुजफ्फरनगर से एलएलबी तथा चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण की। मात्र 23 वर्ष की आयु में शाहनवाज राना ने समाजसेवा के उद्देश्य से पत्रकारिता के जगत में कदम रखा और गृह जपनद से ही शाह टाइम्स का प्रकाशन शुरू किया। 1999 में श्री राना द्वारा पौधित शाह टाइम्स का पौधा अब विशाल वट वृक्ष बन चुका है। शाह टाइम्स के माध्यम से उन्होंने हजारों लोगों को रोजगार नहीं दिया अपितु सर्वसमाज की समस्याओं को अखबार के माध्यम से उजागर कर उनका समाधान कराया। यद्यपि श्री राना को पत्रकारिता जगत की पेचीदगियों के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने ‘जिन खोजे तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ’ की उक्ति को साकार करते हुए तरह-तरह की बाधाओं का सामना करते हुए अपने कदमों को डगमगाने नहीं दिया। वर्ष 2006 में बार कौंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 2007 में गैर
जनपद बिजनौर से विधान सभा का चुनाव लड़ा और प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर विधायक बने।
निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की और गरीब कन्याओं के विवाह कराने जैसे पुनीत कार्यों में भी बराबर भागीदारी की। श्री राना की जीवन संगिनी श्रीमती इंतखाब राना भी शाह टाइम्स को बुलंदियों पर ले जाने में बराबर सहयोग दे रही हैं। श्रीमती राना शाह टाइम्स ग्रुप की निदेशिका हैं और 2010 में हुए चुनाव में जिला पंचायत मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा चुनी गई हैं।

  Shah Times

banner
banner
banner
banner