शाह टाइम्स के बारे में
पत्रकारिता को लोकतंत्र में चैथा स्तम्भ कहा जाता है, देश की आजादी की जंग में मुजफ्फरनगर का विशेष योगदान रहा है। हिन्दी पत्रकारिता का जन्म भले ही बंगाल में ( 30 मई 1826 ई. को कलकत्ता से हिन्दी का पहला अखबार उदंत मार्तण्ड प्रकाशित हुआ था) हुआ, लेकिन हिन्दी पत्रकारिता पुष्पित और पल्लवित उत्तर प्रदेश में हुई। हिन्दी-उर्दू अदब के शहर मुजफ्फरनगर का हिन्दी के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। राजनीति व पत्रकारिता एक दूसरे के पूरक हैं और देश के विकास के हर क्ष्ेात्र में सम्भावनाएं बराबर बनी रहती हंै, इसे दृष्टिगत रखते हुए औद्योगिक घराने में 18 सितंबर 1976 को जन्मे शाहनवाज राना के मन में विचार आया कि गरीबों और शोषितों की आवाज बुलंद करने के लिए पत्रकारिता से बढि़या कोई और जरिया नहीं हो सकता। इसी उद्देश्य से उन्होंने हिन्दी में अखबार निकालने की ठानी, हालांकि पत्रकारिता उन्हें विरासत में नहीं मिली थी, लेकिन उनके मन में पीड़ा थी कि गरीबों की आवाज इतनी मुखर हो कि उनकी समस्याओं की तरफ शासन-प्रशासन विचार करने को बाध्य हो जाए। बस इसी उधेड़-बुन में इस्पात की दुनिया में सर्वोच्च शिखर पर पहुंचे राना ग्रुप के पार्टनर शाहनवाज राना ने हिन्दी दैनिक शाह टाइम्स के रूप में 6 सितंबर 1999 को सपना साकार कर दिखाया।
तब से तक यह अखबार गरीबों, सर्वसमाज और शोषितों की आवाज बना हुआ है। शाह टाइम्स की सच्ची, निष्पक्ष और निडर छवि को देख पाठकों ने इसे पलकों पर बैठाया, वहीं उद्योगपति एसएन राना (शाहनवाज राना) ने भी कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज शाह टाइम्स के तीन राज्यों से आठ संस्करण निकल रहें हैं। शाह टाइम्स का स्लोगन भी यही है। ‘खबरें छुपाता नहीं, छापता है’। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब शाह टाइम्स के पाठकों की संख्या 55 लाख से अधिक है। पाठकों की बेहद मांग पर शाह टाइम्स में विभिन्न विषयों पर पठनीय व संग्रहणीय सामग्री भी नियमित प्रकाशित की जाती हैं। एसएन राना शाह टाइम्स ग्रुप के मुख्य सम्पादक हैं। हिन्दी कथा साहित्य के मूर्धन्य विद्वान कमलेश्वर भी शाह टाइम्स ग्रुप के एडीटर रह चुके हैं, हिन्दी पत्रकारिता जगत के कलम के धनी श्याम अन्जान व विख्यात लेखक डा. महरउद्दीन खां का भी सम्पादक के रूप में शाह टाइम्स को निर्देशन प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में आनन्द बत्रा ‘सुमन’ शाह टाइम्स के कार्यकारी सम्पादक हैं तथा डा. श्रवण कुमार शर्मा शाह टाइम्स के प्रबन्ध सम्पादक हैं। शाह टाइम्स को विज्ञापनों के लिए केन्द्र, डीएवीपी, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। शाह टाइम्स के उत्तर प्रदेश के पांच, उत्तराखण्ड के दो संस्करण तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आठ संस्करण इस प्रकार हैं -
मुजफ्फरनगर संस्करण
मुजफ्फरनगर से 6 सितम्बर 1999 को शाह टाइम्स ने हिन्दी पत्रकारिता के जगत में कदम रखा। बारह पृष्ठीय इस संस्करण में राष्ट्रीय, प्रदेशीय व विदेशी समाचारों समेत मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जनपद के समाचारों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाता है। मुजफ्फरनगर में जीटी रोड, सूजडू चुंगी पर शाह टाइम्स का मुख्यालय है। मुजफ्फरनगर स्थित सिटी सेंटर में जनपद कार्यालय है।
देहरादून संस्करण-
मुजफ्फरनगर के बाद शाह टाइम्स का देहरादून संस्करण 26 मार्च 2001 को प्रकाशित हुआ। उत्तराखंड में कदम रखते ही यह अखबार वहां लोकप्रिय हो गया। देहरादून संस्करण में उत्तराखंड की राजधनी देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नई टिहरी के समाचारों व जन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। उत्तराखंड की राजधानी में शाह टाइम्स का कार्यालय प्रथम, 5 सुभाष रोड देहरादून पर है।
नई दिल्ली संस्करण
इस राष्ट्रीय संस्करण का प्रकाशन 29 नवम्बर 2002 को शुरू हुआ। शाह टाइम्स के इस संस्करण में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद (दोनों उत्तर प्रदेश) तथा हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के समाचारों को वरीयता दी जाती है। नई दिल्ली में शाह टाइम्स का कार्यालय 119-110, प्रताप भवन बहादुर
शाह जफर मार्ग नई दिल्ली पर है।
मुरादाबाद संस्करण
पीतलनगरी से मुरादाबाद संस्करण की शुरूआत 12 अपै्रल 2003 को हुई। शाह टाइम्स के इस संस्करण में मुरादाबाद व बिजनौर जनपद के समाचारों को प्राथमिकता दी जाती है। मुरादाबाद में शाह टाइम्स का कार्यालय दीपक काॅपलैक्स, पारकर कालेज रोड पर है।
हल्द्वानी संस्करण
उत्तराखंड में शाह टाइम्स ने दूसरी धमक कुमाऊं से 22 अपै्रल 2003 को दी। हल्द्वानी से प्रकाशित इस संस्करण में गढ़वाल के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, सरोवर नगरी नैनीताल तथा चम्पावत के समाचारों को विशेष स्थान दिया जाता है। कुमाऊं में शाह टाइम्स का कार्यालय कृष्णा लोहा भण्डार, प्रथम तल, काला ढूंगी रोड, हल्द्वानी पर है।
बरेली संस्करण
बरेली से 18 जुलाई 2003 को शाह टाइम्स ने बरेली संस्करण का प्रकाशन शुरू किया। इस संस्करण में बरेली के अतिरिक्त बदायूं, रामपुर, जेपी नगर, पीलीभीत व कासगंज के समाचारों को वरीयता दी जाती है। बरेली में शाह टाइम्स का कार्यालय सीता किरण प्लाजा, द्वितीय तल, पुराना रोडवेज बस अड्डा के सामने बरेली में है।
मेरठ संस्करण
क्रान्ति की धरा मेरठ से 13 फरवरी 2007 को शाह टाइम्स का प्रकाशन शुरू हुआ। मेरठ संस्करण में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा व हाथरस के समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। मेरठ में शाह टाइम्स का कार्यालय 77/3 गर्ग काम्पलैक्स, ई.के.रोड एनएएस कालेज पर है।
लखनऊ संस्करण
<