राना ग्रुप परिवार में शाह टाइम्स के मुख्य सम्पादक एस.एन.राना (शाहनवाज राना) का
जन्म 18 सितम्बर 1976 में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. बदर राना है। एलएलएम तक शिक्षा
प्राप्त श्री राना वर्ष 2006 में बार कौंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं।
आत्मविश्वास को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानने वाले श्री राना विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं।
अपनी योग्यता, दृढ़ इच्छा शक्ति लग्न व आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अल्पकाल में ही अनेक
उपलब्धियां हासिल की हैं। पिता बदर राना के निधन के बाद इस विलक्षण बालक की प्राथमिक
शिक्षा राना ग्रुप के चेयरमैन कमरुज्जमां राना के सानिध्य में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में
हुई। उद्योग में गहरी रूचि के कारण श्री राना ने एसडी काॅलेज से बी.काम करने के बाद डीएवी
कालेज मुजफ्फरनगर से एलएलबी तथा चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलएम की परीक्षा
उत्तीर्ण की। मात्र 23 वर्ष की आयु में शाहनवाज राना ने समाजसेवा के उद्देश्य से पत्रकारिता के
जगत में कदम रखा और गृह जपनद से ही शाह टाइम्स का प्रकाशन शुरू किया।